दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 17 लोग हुए घायल

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। शुक्रवार देर रात हुए इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। शुक्रवार देर रात हुए इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ से 17 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से दी गई, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खुर्जा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार देर रात ई-रिक्शा और कार की मामूली सी टक्कर हो गई। 

इसी के बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बताया गया है कि कार वाला पक्ष ग्राम प्रधान पति का था। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति और अन्य लोगों में भी बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया। बवाल में दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और जमकर पथराव हुआ। बवाल में दोनों पक्षों के 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी देहात बजरंग चौरसिया का कहना है कि खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के वाजिदपुर की घटना है। दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

calender
02 July 2022, 05:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो