उत्तराखंड में पहाड़ी से गिरी कार, 2 लोगों की मौत

उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के नयी टिहरी शहर के कंडीसौड़ इलाके में एक कार के पहाड़ी से गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। राजस्व पुलिस उप निरीक्षक रवींद्र सिंह ने

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के नयी टिहरी शहर के कंडीसौड़ इलाके में एक कार के पहाड़ी से गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। राजस्व पुलिस उप निरीक्षक रवींद्र सिंह ने कहा कि कार शनिवार देर रात नागुन-सुवाखोली मोटर मार्ग से पहाड़ी से करीब 200 मीटर नीचे गिर गई।

उन्होंने कहा कि कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं। राजस्व पुलिस उप निरीक्षक के मुताबिक, मृतकों की पहचान उत्तरकाशी जिले के अखिल बिष्ट (28) और अंकित रावत (25) के रूप में हुई है।

calender
16 October 2022, 04:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो