Ayushman Arogya Mandir: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप देने के लिए हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) की शुरुआत की है. इसके तहत राजधानी में 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 जन औषधि केंद्रों की स्थापना की गई है. ये सभी सेवाएं अब पेपरलेस होंगी, जिससे मरीजों को न सिर्फ तेज और पारदर्शी इलाज मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी भी आसान होगी.
यह कदम दिल्ली में पहले से मौजूद आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक मॉडल से कितना अलग है, इस पर राजनीतिक और सामाजिक बहस छिड़ गई है. जानकार मानते हैं कि जहां मोहल्ला क्लिनिक ने बुनियादी स्वास्थ्य सेवा की नींव रखी, वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर उसे एक विस्तृत और तकनीक-समर्थ स्वरूप में आगे ले जा रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं दोनों मॉडलों के बीच फर्क और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मिलने वाली सुविधाएं.
HIMS के तहत सरकारी अस्पतालों और हेल्थ सेंटरों की सभी सेवाएं डिजिटल हो जाएंगी. इसमें शामिल हैं-
OPD और IPD का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
लैब और रेडियोलॉजी का इंटीग्रेशन
इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स
ऑपरेशन थिएटर मैनेजमेंट
इन्वेंट्री और हॉस्पिटल डैशबोर्ड कंट्रोल
सरकार ने सभी अस्पतालों में OPD और IPD मॉड्यूल का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लॉन्च किए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर साफ-सुथरे, रंग-बिरंगे और सुविधाजनक हैं, जिनका उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देना है. जबकि आम आदमी पार्टी के शासन में शुरू हुए मोहल्ला क्लिनिक बुनियादी इलाज तक सीमित थे.
मोहल्ला क्लिनिक: सिर्फ दिल्ली और पंजाब में सीमित
आयुष्मान आरोग्य मंदिर: आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में विस्तार योग्य
गर्भवती महिलाओं के लिए डिलीवरी से लेकर पोस्टनेटल केयर तक की सेवा
105 आवश्यक दवाएं और 14 जांचें onsite उपलब्ध
कैंसर की 5 किस्मों की स्क्रीनिंग
बच्चों के लिए 12 प्रकार के टीकाकरण
79 प्रकार की जांचें आउटसोर्सिंग के जरिए
ब्लड टेस्ट की 8 कैटेगरी
डायबिटीज और हाइपरटेंशन की जांच
सप्ताह में दो दिन निशुल्क योग कक्षाएं
सभी दवाएं पूरी तरह मुफ्त
सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू जैसे लक्षणों का इलाज
मुफ्त मेडिकल कंसल्टेशन और बेसिक दवाएं
शुगर, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन जैसे बेसिक टेस्ट
गर्भवती महिलाओं की शुरुआती जांच
बच्चों और वयस्कों का आवश्यक टीकाकरण
मानसिक स्वास्थ्य पर सीमित कंसल्टेशन और दवाएं
डिलीवरी की सुविधा नहीं उपलब्ध
परिवार नियोजन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं
टीबी और कुष्ठ रोग जैसी संक्रामक बीमारियों की जांच और इलाज
LFT, KFT और लिपिड प्रोफाइल जैसी उन्नत जांचें
सोमवार और गुरुवार को नियमित योग कक्षाएं
डिजिटल रिकॉर्ड और ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा