Delhi metro: एक हफ्ते में तीन बार थमी मेट्रो की रफ्तार, लोगों को दो घंटे हुई परेशानी

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर शनिवार सुबह तकनीकी कारणों से सेवाएं बाधित हुईं जिससे लगभग दो घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अभी तक विलंब के कारणों का ब्योरा नहीं दिया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर शनिवार सुबह तकनीकी कारणों से सेवाएं बाधित हुईं जिससे लगभग दो घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अभी तक विलंब के कारणों का ब्योरा नहीं दिया है। वायलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट और हरियाणा के बल्लभगढ़ को जोड़ती है। डीएमआरसी ने सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ट्वीट किया, ‘‘वायलेट लाइन की सूचना। कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच सेवा में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवा सामान्य।’’

बता दें कि यह एक सप्ताह में तीसरी बार है जब किसी समस्या की वजह से मेट्रो का पूरा गलियारा बाधित हुआ। मेट्रो से नियमित तौर पर यात्रा करने वाले अधिकतर लोगों ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें काफी समय तक ट्रेन के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं सुबह साढ़े दस बजे डीएमआरसी की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि वायलेट लाइन पर सेवाएं बहाल हो गई हैं।

calender
11 June 2022, 05:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो