दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन में फिर आई तकनीकी खराबी, हजारों यात्री परेशान

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर गुरुवार सुबह एक बार फिर तकनीकी खराबी देखने को मिली। इसके चलते मेट्रो को बेहद धीमी रफ्तार से चलाया जा रहा है। इस तकनीकी खराबी के चलते द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर गुरुवार सुबह एक बार फिर तकनीकी खराबी देखने को मिली। इसके चलते मेट्रो को बेहद धीमी रफ्तार से चलाया जा रहा है। इस तकनीकी खराबी के चलते द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा एवं द्वारका सेक्टर- 21 से वैशाली दोनों ही रूट प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय आई खराबी के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, डीएमआरसी के अनुसार, सुबह 7.15 बजे से मेट्रो खराब हुई थी। जिसके कारण दो घंटे तक ब्लू लाइन की सेवा बाधित रही। अब ठीक हो गई है।

जानकारी के अनुसार मेट्रो की ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी एवं द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली के लिए मेट्रो चलती हैं। दिल्ली मेट्रो की यह सबसे व्यस्त लाइन है। इस पर सबसे ज्यादा यात्री रोजाना सफर करते हैं। गुरुवार सुबह लगभग 7:15 बजे इस लाइन पर तकनीकी समस्या आने के चलते मेट्रो अपनी पूरी रफ्तार के साथ नहीं चल रही है। डीएमआरसी ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने यात्रियों को जानकारी दी है कि मेट्रो की ब्लू लाइन में आई खराबी के चलते इस पर सफर करने वाले यात्रियों को समय लग सकता है।

DMRC का कहना है कि मेट्रो की ब्लू लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या हुई है। सूत्रों की माने तो मेट्रो की ब्लू लाइन में सबसे ज्यादा तकनीकी खराबी आती है। डीएमआरसी द्वारा कई बार इसे लेकर काम किया गया है लेकिन इसके बावजूद इस तरीके की परेशानी आये दिन यात्रियों को झेलनी पड़ती है।

calender
09 June 2022, 11:37 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो