Delhi: न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, लू चलने की संभावना

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी जानकारी दी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 23 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने, कहीं-कहीं लू चलने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। एनसीआर में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है और न्यूनतम तापमान औसत तापमान से एक डिग्री कम यानी 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

calender
05 June 2022, 05:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो