रेलवे पर कोहरे का असर, दिल्ली आने वाली 9 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही लेट

शनिवार को रेलवे ने अपने बयान में बताया कि घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 9 ट्रेनें अपने निर्धारित तय समय से लेट चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

उत्तर भारत में ठंड से लोगों को राहत मिली है। ठंडी हवाओं की गति धीमी होने से सर्दी नहीं लग रही है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बेशक कम हो रही हो लेकिन कोहरे अभी भी छाया रह रहा है। जिसका असर रेलवे पर पड़ रहा है। शनिवार को रेलवे ने अपने बयान में बताया कि घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 9 ट्रेनें अपने निर्धारित तय समय से लेट चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

9 ट्रेनें चल रही हैं लेट

रेलवे विभाग के अनुसार देरी से चलने वाली ट्रेनों में दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस अपने समय से 3:00 घंटे और 3:30 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने समय से 4 घंटे से अधिक की लेट चल रही है। आपको बता दें कि ये ट्रेनों देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आ रही हैं। वहीं कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जो ढ़ाई घंटे लेट चल रही हैं।

इनमें मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस और राजगीर-नई दिल्ली शर्मजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढ़ाई घंटे देरी से चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस अपने समय से 1:45 मिनट देरी से चल रही है।

दिल्ली के मौसम का अपडेट

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम भी बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई हिस्सों में हल्की धुंध रह सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

calender
04 February 2023, 10:21 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो