मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक महिला की मौत, तीन लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई में आज सुबह 11 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोगों का दम घुटने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिनकी हालत अब स्थित बताई जा रही है. वहीं दमकल की टीम ने बिल्डिंग में आग को बुझा लिया है. अभी तक आग लगने के वजह सामने नहीं आई है.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

मुंबई में रविवार सुबह 11 मंजिला एक इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों का दम घुटने लगा. इन तीनों की हालत अब स्थिर है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई.

अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी. इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुटने लगा.

आग के कारणों का पता लगा रही पुलिस

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सबीला खातून शेख नामक महिला की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि करीम शेख (20), साजिया आलम शेख (30) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है.

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो