गहलोत ने कांगो में BSF के दो जवानों की शहादत पर शोक जताया

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अफ्रीकी देश कांगो में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की शहादत पर शोक जताया है। ये जवान राजस्‍थान के रहने वाले थे। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शांति सेना में तैनात भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो सैनिकों की मृत्यु दुखद है। मैं दोनों जवानों की शहादत को नमन करता हूं।’’

Sagar Dwivedi

उन्‍होंने कहा कि इस घटना में शहीद हुए बीएसएफ के दोनों जवान सांवलाराम विश्नोई बाड़मेर और शिशुपाल सिंह सीकर के निवासी थे। गहलोत ने इस मामले में भारत सरकार से उचित कार्रवाई की अपील की। उन्‍होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि सांवलाराम और शिशुपाल के हत्यारों को अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत न्यायपूर्ण कार्रवाई के दायरे में लाकर न्याय सुनिश्चित करें।

calender
28 July 2022, 11:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो