जमशेदपुर: प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाया गया रॉकेट ज़मीन पर गिरा, कई बच्चे घायल

झारखंड के जमशेदपुर में प्रदर्शनी में बनाए गए रॉकेट में अचानक विस्फोट हो गया। इसमें 11 बच्चे घायल हो गए।

Shruti Singh
Shruti Singh

झारखंड के जमशेदपुर में घाटशिला कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगी थी। इसमें छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक रॉकेट तैयार किया था, जो कि ऊपर जाकर पैराशूट बनकर गिरता है। लेकिन जब छात्रों ने इसमें आग लगाई तो ये ऊपर जाने के बजाय नीचे ही फट गया। इस ब्लास्ट में 11 बच्चे घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि किसी की भी हालत गंभीर नही है।

इस घटना के संबंध में इंटर के शिक्षक मोहम्मद शाहिद इकबाल ने बताया कि साइंस मॉडल प्रदर्शनी के दौरान नफीस अख़्तर, कुलसुम परवीन और उनके टीम द्वारा रॉकेट का मॉडल तैयार किया गया। इसकी पहले पूरे तरह से टेस्टिंग की गई थी और सफल होने के बाद ही इसे प्रदर्शनी में रखा गया था। वहीं अतिथियों द्वारा अवलोकन किए जाने के दौरान छात्रों ने बताया कि यह रॉकेट उड़ कर ऊपर फटता है। इसके बाद खुले जगह में इसके उड़ाने की तैयारी चल ही रही थी कि किसी दूसरे बच्चे ने उड़ने के बजाय फटने वाला बटन दबा दिया। इस वजह से इसमें जमीन पर ही विस्फोट हो गया और आसपास खड़े बच्चे इसकी चपेट में आ गए। बच्चों को हल्की चोटें आई है।

दो किलो था रॉकेट का वजन

जानकारी के मुताबिक, रॉकेट मॉडल को तैयार करने में पोटैशियम, नाइट्रेट तथा शुगर का इस्तेमाल किया गया था। इसका वजन लगभग दो किलो था। इस घटना से सभी बच्चे घबराए हुए है लेकिन स्थिति पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है।

calender
13 December 2022, 12:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो