Jharkhand: नशे में मारपीट करता था पति, तंग आकर पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

झारखंड में पत्नी ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर घर में उसके हाथ-पैर बांधकर आग लगा दी। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Shruti Singh
Shruti Singh

झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पति की हत्या करने का खौफनाक कदम उठाया। दरअसल, पति आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर पत्नी ने सोए हुए पति के हाथ-पांव बांधकर उसपर केरोसिन डाल आग लगा दी। इतना ही नहीं, आग लगाने के बाद पत्नी घर का दरवाजा बंद कर मौके से फरार हो गई।

वहीं परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब मिली जब उनके घरों तक आग की बदबू पहुंची। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घर का दरवाजा घोल आग में जल रहे युवक विनोद भारती को बचाकर, अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला जयपुर भुइयां टोली गांव का है। यहां रहने वाली रूनती देवी का कहना है कि उसका पति विनोद भारती हमेशा शराब के नशे में उसे मारता-पीटता था। इससे तंग आकर महिला ने ये कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

वहीं हॉस्पिटल में भर्ती विनोद भारती की हालत नाजुक बनी हुई है क्योंकि वह आग में बुरी तरह झुलस गया था। अभी वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि शख्स का हाथ, सीना और सिर बुरी तरह जल गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

calender
10 December 2022, 03:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो