कलयुगी बेटा:मां को पीटकर अधमरा किया,मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर 70 वर्षीय घायल वृद्ध महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। कई जगह शरीर पर घाव भी है। महिला की यह हालत उनके इकलौते बेटे ने की है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर 70 वर्षीय घायल वृद्ध महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। कई जगह शरीर पर घाव भी है। महिला की यह हालत उनके इकलौते बेटे ने की है। आरोपी बेटे ने पत्नी के तानों से तंग आकर अपनी मां को पीटकर अधमरा कर दिया। महिला की हालत को देखकर लोग आरोपी बेटे पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है।

सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के मोहियापुर गांव में 70 वर्षीय वृद्ध महिला जगवती अपने इकलौते बेटे मनोज के साथ रहती है। लेकिन मनोज की पत्नी वृद्ध सास को साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। इसके चलते अक्सर सास बहू के बीच झगड़ा होता रहता है। इसी झगड़े के चलते कुछ दिन पहले मनोज की पत्नी अपने मायके चली गई। वह जाते हुए मनोज से कहकर गई थी कि वह यह तय कर ले कि उसे मां चाहिए या पत्नी। इसके बाद मनोज ने पत्नी के तानों से तंग आकर 28 मई को अपनी वृद्ध मां को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। ग्रामीणों ने घायल वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब इस मामले में घायल वृद्ध महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देखकर लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने बताया कि वृद्ध महिला के साथ मारपीट के मामले में उनके भतीजे जितेंद्र की तरफ से आरोपी मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने उसी दिन कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। आरोपी मजोज के विरुद्ध, जो भी कठोरतम विधिक कार्रवाई है, वह अमल में लाई जाएगी।

calender
01 June 2022, 08:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो