कासगंज: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने मौके से एक फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बने

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने मौके से एक फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बने, अधबने असलाहो के अलावा असलाह तैयार करने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि लगातार अपराधियों खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में कासगंज जिले की अमांपुर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने क्षेत्र के अर्जुनपुर कदीम गांव में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके कब्जे से चार बने हुए तमंचा एक अधबना तमंचा के अलावा शस्त्र बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं, बताया जा रहा है, फैक्ट्री सचालक प्रेमपाल पुत्र सोनपाल निवासी बरसोडाव थाना अमांपुर का रहने वाला है, आरोपी के खिलाफ चार मुकदमा दर्ज है, जबकि उसका दूसरा साथी स्वदेश पुत्र कालीचरण बरसोडा निवासी भागने में सफल रहा ।फिलहाल आरोपी को प्रेस वार्ता के बाद जेल भेजा जा रहा है।

calender
08 February 2023, 06:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो