केजरीवाल ने जनता से किए वादों को सत्ता संभालने के बाद भी पूरा नहीं किया : अनुराग ठाकुर

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाने को लेकर अपने प्रचार अभियान को लगातार तेज रफ्तार दे रही है। जहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा पिछले 15 वर्षो से सत्ता पर काबिज हैं। आगामी 4 दिसंबर को एमसीडी की सभी 250 वार्डो की सीटों के लिए मतदान कराया जाना है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। संजय पांडेय

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाने को लेकर अपने प्रचार अभियान को लगातार तेज रफ्तार दे रही है। जहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा पिछले 15 वर्षो से सत्ता पर काबिज हैं।  आगामी 4 दिसंबर को एमसीडी की सभी 250 वार्डो की सीटों के लिए मतदान कराया जाना है।

इसी सिलसिले में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को निगम चुनावों के लिए वार्ड संख्या (70) शास्त्री नगर से पार्टी प्रत्याशी मनोज जिंदल के पक्ष में मेगा रोड शो के माध्यम से निगम चुनाव प्रचार को धार दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार का भ्रष्ट चेहरा और कार्यशैली को पिछले आठ वर्षो के शासन में देख चुकी है। क्योंकि केजरीवाल सरकार ने जनता से किए वादा को सत्ता संभालने के बाद भी उसको पूरा नहीं किया है। उन्होने दिल्ली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ’आप’ पर शिक्षा और स्कूलों के विस्तार के बजाय ठेको का विस्तार करने का भी आरोप लगाया है।

ठाकुर ने उल्लेख किया कि ऐसा पहली बार देखा है। जिस सरकार का स्वास्थ्य मंत्री जेल में बंद है। फिर भी अपने पद से वह इस्तीफा नही दे रहें है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार के आगामी एमसीडी चुनावों में दिल्ली की जनता ’आप’ पार्टी से मुक्ति पाना चाहती है।

ठाकुर ने जनता से भाजपा और पार्टी से समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में आगामी दिनों में होने वाले निगम चुनाव में मतदान करने का भी अपील किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एमसीडी में भाजपा की फिर से सरकार बननी जा रही हैं।

calender
26 November 2022, 05:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो