score Card

मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली पर जनता को किया संबोधित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली पर मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से बेहतर काम करने का संकल्प दिलवाया

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली पर मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से बेहतर काम करने का संकल्प दिलवाया। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में बेहतर काम हो रहे हैं, लेकिन कुछ बात ऐसी हो जाती हैं तो मन को कष्ट देती है।

ऐसे मामलों में कार्रवाई भी की गई है। जनता दफ्तरों के चक्कर ना लगाए। बिना किसी परेशानी के, बिना लिए-दिए विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लें। अगर कोई गड़बड़ करता है तो उसे नहीं छोड़ना है। मुख्यमंत्री भू-आवास योजना का क्रियान्वयन हमें शुरू करना है, पट्टे को लेकर अभियान चलेगा। रहने की जमीन का टुकड़ा हर परिवार के पास होगा, यह हमारा संकल्प है। पर्यावरण जागरुकता के लिए माहौल बनें। अभियान में कोई भी पात्र व्यक्ति ना छूटे।

 

गोवर्धन पूजा मध्य प्रदेश में अभियान के रूप में मनाई जाएगी। हमारा संकल्प है कि समय पर काम हो। सीएम शिवराज ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने पर पुलिसकर्मियों को बधाई दी। यह सिर्फ नशे के खिलाफ अभियान नहीं है यह नशामुक्ति के खिलाफ अभियान है। सड़क पर शराब पीने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले अब नहीं चलेंगे। गुंडागर्दी करने वाला अब मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं रहेगा।

calender
24 October 2022, 05:51 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag