Mamata Banarajee helicopter: ममता के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, जानिए वजह

Mamata Banarajee helicopter: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की सेवोके एयरबेस पर आपात लैंडिंग कराई गई। वह जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Mamata Banarajee helicopter:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लो ले जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कई गई है। मौसम खराब होने के कारण उत्तरी बंगाल में उनका हेलिकॉप्टर लैंड कराया गया है। उनका हेलीकॉप्टर जलपाईगुड़ी से उड़ान भरकर बागडोगरा जा रहा था। इस बीच सालुगाड़ा स्थित आर्मी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद अब बंगाल के सीएम सड़क मार्ग से यात्रा कर रही हैं।

TMC नेता राजीब बनर्जी ने बताया, "वह सुरक्षित हैं, कम दृश्यता के कारण पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की सेवोके एयरबेस पर आपात लैंडिंग कराई गई। वह जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं।"

 

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के अगले दी दिन तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में आपस में हिंसा हुई। जिसमें एक की मौत हो गई, जिसकी मौत हुई है उसका नाम बाबू हक की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए है।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के SP सुमित कुमार ने बताया कि, "कूचबिहार के गीतलदाहा में आज सुबह दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक 5 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक बाबू हक नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस मौके पर मौजूद है"।

calender
27 June 2023, 02:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो