आप नेता संजय सिंह का पीएम मोदी पर करारा तंज,'हिंदुस्तान के मुसलमानों को गले कब लगाएंगे'? सबसे बड़ी नफरत की फैक्ट्री.....

संजय सिंह ने पीएम मोदी पे तंज कसते हुए कहा कि, पीएम मोदी मिस्र में जाकर मुसलमानों को गले लगाते हैं। दुबई में जाकर शेखों को गले लगाते हैं। भारत में भी बहुत सारी अच्छी मस्जिदें बनी हुई हैं। हिंदुस्तान के मुसलमानों को भी गले लगाइए। पता करने की जरूरत है कि अमेरिका और मिस्र की पीएम मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला।

Tahir Kamran
Tahir Kamran

हाइलाइट

  • आप नेता संजय सिंह का पीएम मोदी पे करारा तंज
  • 'हिंदुस्तान के मुसलमानों को गले कब लगाएंगे पीएम मोदी'
  • दुनिया की सबसे बड़ी नफरत की फैक्ट्री को लोग पहचान चुके है:संजय सिंह

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और नेता संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका और मिस्र की यात्रा पर भी तंज कसा है। संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी मिस्र में जाकर मुसलमानों को गले लगाते हैं। दुबई में जाकर शेखों को गले लगाते हैं। भारत में भी बहुत सारी अच्छी मस्जिदें बनी हुई हैं। हिंदुस्तान के मुसलमानों को भी गले लगाइए। पता करने की जरूरत है कि अमेरिका और मिस्र की पीएम मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला। 

दुनिया की सबसे बड़ी नफरत की फैक्ट्री को लोग पहचान चुके है:संजय सिंह 

संजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए बीजेपी को भारतीय झगड़ा पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी झगड़ा और नफरत कराती है। दुनिया की सबसे बड़ी नफरत की फैक्ट्री को धीरे-धीरे लोग पहचान चुके हैं। आने वाले दिनों में पीएम मोदी के जुल्म का अंत होगा। संजय सिंह ने अपने बयान में बीजेपी के घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बीजेपी की ओर से किए गए वादों का क्या हुआ। अपने वादों को कितने दिनों में पूरा करेगी। उन्होंने मांग की कि सभी पार्टियों का घोषणा पत्र चुनाव आयोग में पंजीकृत होना चाहिए। चुनाव आयोग को टाइम बाउंड एफिडेविट लेना चाहिए कि वादों को कितने दिनों में पूरा किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का किया था दौरा 

पीएम मोदी मिस्र की अपने राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा ते अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया था। इस मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति भी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी को इस राजकीय यात्रा के दौरान मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है, जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है।

क्या कहा था बराक ओबामा ने?

भारत के मुसलमानों की सुरक्षा पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से दिए गए बयान पे देश की सियायत गरमा गई है। दरअसल, बराक ओबामा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कहा था कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हैं, तो हिंदू बहुसंख्यक भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का जिक्र करना चाहिए। अगर मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत हुई तो मेरे तर्क का एक हिस्सा ये होगा कि अगर आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करते हैं, तो इस बात की संभावना है कि भारत किसी बिंदु पर अलग-थलग होने लगेगा।

calender
27 June 2023, 01:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो