score Card

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए, कबूतरबाज मां-बेटे गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 12 लाख की ठगी करने वाले इनामी आरोपियों को एसओजी की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी मां बेटे पर 10, 10 हजार रूपए का इनाम रखा गया था

रिपोर्ट- दीपक कुकरेजा (रुद्रपुर उधम सिंह नगर)

रुद्रपुर उधम सिंह नगर: विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 12 लाख की ठगी करने वाले इनामी आरोपियों को एसओजी की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी मां बेटे पर 10, 10 हजार रूपए का इनाम रखा गया था। दोनो आरोपी वर्ष 2019 से फरार चल रहे थे।

वर्ष 2019 से फरार चल रहे दस-दस हजार के दो इनामी कबूतरबाजो को एसओजी और दिनेशपुर थाना पुलिस टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2019 में थाना दिनेशपुर में विदेश भेजने के नाम पर युवक से फर्जीवाड़ा कर साढ़े 12 लाख रुपए ठग लिए थे।

जिसके बाद पीड़ित ने दिनेशपुर थाना पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मां और बेटा हरगुन सिंह उर्फ रिंकल और कुलविंदर कौर फरार चल रहे थे।

जिसके बाद दोनो के ऊपर दस दस हजार का इनाम रखा गया था। 15 सितंबर को एसओजी और दिनेशपुर पुलिस ने मां बेटे को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

calender
16 September 2022, 05:36 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag