score Card

पेयजल की स्थिति को लेकर MP के सीएम ने बुलाई बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में पेयजल की स्थिति को लेकर आज सुबह साढ़े छह बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में पेयजल की स्थिति को लेकर आज सुबह साढ़े छह बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम चौहान ने बैठक में राज्य में पेयजल की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने गर्मी के मौसम में प्रदेश में पेयजल और पानी की सुचारू आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल की स्थिति में सुधार की जरूरत है। वोल्टेज की समस्या के कारण पानी नही दे पाना चिंताजनक है। उन्होंने विद्युत विभाग से समन्वय कर जल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यदि कोई समस्या हो तो समय पर अवगत कराएं। जहां आवश्यक हो पानी का परिवहन कराएं। पानी हर घर मे उपलब्ध कराया जाए। जल जीवन मिशन की योजनाओं का आकलन कर स्थिति में सुधार करें। मैदानी अमले को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि लो प्रेशर बिजली के कारण टंकियों में पानी नहीं भर पाने जैसी समस्याओं को चिह्नित कर तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर की केवल अच्छी तस्वीर ही नहीं दिखाएं, समस्याओं की भी जानकारी दें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक्शन प्लान तैयार कर आज शाम तक उनके समक्ष रखा जाए। शाम की बैठक में ग्रामीण विकास, नगरीय विकास और ऊर्जा विकास के प्रमुख अधिकारियों को भी बुलाया गया।

calender
25 April 2022, 03:47 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag