NCRB ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, दिल्ली है महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर

साल 2020 दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध के 9,782 मामले दर्ज किए गए। वहीं साल 2021 में दर्ज किए गए मामले (13,982 केस) 2020 में दर्ज किए गए मामलों से लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा हैं

Janbhawana Times
Janbhawana Times

साल 2020 दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध के 9,782 मामले दर्ज किए गए। वहीं साल 2021 में दर्ज किए गए मामले (13,982 केस) 2020 में दर्ज किए गए मामलों से लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा हैं।

Crimes Against Women in Delhi (दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध): भारत की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध चिंता का विषय बने हुए हैं तो वहीं एक रिपोर्ट (NCRB report) सामने आई है जिससे यह चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है, यह बात राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Burea) की रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,982 केस दर्ज किए गए जबकि देश के कुल 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 43,414 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली के बाद सबसे अधिक मामले मुंबई (Mumbai) में दर्ज किए गए, वहीं इस मामले में बैंगलोर तीसरे नंबर पर स्थित है।

2021 में 40 प्रतिशत ज्यादा मामले है 2020 से -

दिल्ली में दर्ज मामले बाकी महानगरों से ज्यादा है। बता दें कि 2020 में दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध के 9,782 मामले दर्ज किए गए थे, तो वहीं 2021 में दर्ज किए गए मामले 2020 में दर्ज किए गए मामलों से 40 प्रतिशत अधिक हैं। यह डरावना तो है ही साथ ही साथ सरकारों के महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। दिल्ली में 2020 की तुलना में 2021 में साइबर क्राइम भी 111 प्रतिशत बढ़ गया है। 2021 में साइबर क्राइम के 356 मामले दर्ज किए गए।

हर दिन होता है दो नाबालिग का रेप -

रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में दिल्ली में हर दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की घटना सामने आई। रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली में रेप, अपहरण और महिलाओं के प्रति क्रूरता के मामले दिन-ब-दिन बढ़े हैं। 2021 में दिल्ली में अपहरण के 3,948, पतियों द्वारा क्रूरता के मामले 4,674, और लड़कियों से रेप के 833 मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली में 2021 में दहेज हत्या के 136 मामले दर्ज किए गए, यह 19 महानगरों में होने वाली कुल मौतों का 36.26 प्रतिशत है।

अपराध कम नहीं हो रहा -

बता दें कि 2012 के निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह के इंतजाम (उपाय) किए गए। इसके लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए। परन्तु इसके बावजूद भी अपराध (महिलाओं के प्रति) की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

calender
30 August 2022, 01:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो