दिल्ली उच्च न्यायालय के नौ न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली

दिल्ली उच्च न्यायालय के नौ न्यायाधीशों ने बुधवार को पद की शपथ ली। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 44 हो गई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के नौ न्यायाधीशों ने बुधवार को पद की शपथ ली। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 44 हो गई।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने न्यायमूर्ति तारा वितास्ता गंजू, न्यायमूर्ति मिनी पुष्करण, न्यायमूर्ति विकास महाजन, न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला, न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, न्यायमूर्ति सचिन दत्ता, न्यायमूर्ति अमित महाजन, न्यायमूर्ति गौरांग कंठ और न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी को शपथ दिलाई।

केंद्र सरकार ने इन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना 13 मई को जारी की थी। मुख्य न्यायाधीश की अदालत में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया तथा इस मौके पर उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, वकील और नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन उपस्थित थे। उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने न्यायमूर्ति गंजू और न्यायमूर्ति पुष्करण को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने को अगस्त 2020 में मंजूरी दी थी।

बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय में अब न्यायाधीशों की कुल संख्या 44 हो गई है, जिसमें 12 महिला न्यायाधीश हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

calender
18 May 2022, 03:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो