गुजरात में पेपर लीक होने के कारण पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित

गुजरात में पेपर लीक होने पर हड़कंप मच गया है। गोधरा और जामनगर सहित कई शहरों में प्रत्याशियों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुजरात में पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा लीक होने के बाद स्थगित कर दी गई है। परीक्षा बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

गुजरात में पेपर लीक होने पर हड़कंप मच गया है। गोधरा और जामनगर सहित कई शहरों में प्रत्याशियों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुजरात में पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा लीक होने के बाद स्थगित कर दी गई है। परीक्षा बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा 29 जनवरी रविवार को विभिन्न जिलों में सुबह जनवरी को विभिन्न जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होनी थी।

 

रविवार सुबह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ पर एक कॉपी और प्रश्न पत्र जब्त किया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और उन्हें परीक्षा केंद्रों पर नहीं जाने की सूचना दी। गोधरा और जामनगर सहित कई शहरों में प्रत्याशियों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कई उम्मीदवार सड़को पर उतरकर नारेबाजी कर रहे है। इतना ही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  पेपर लीक की घटना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  

 

 

CMO से मिली जानकारी के अनुसार  गुजरात में पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सुबह 11 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए 9 लाख 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। अभ्यर्थियों के लिए GSRTC की बसों में मुफ्त वापसी यात्रा की घोषणा की गई है। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध इसम को गिरफ्तार कर उसके पास से उपरोक्त परीक्षा के प्रश्नपत्र की कॉपी बरामद की गई है। आपराधिक पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच की जा रही है। 

SP सुनील जोशी ने कहा कि गुजरात ATS पिछले 3-4 दिन से पेपर लीक मामलों से जुड़े लोगों पर नजर रख रही थी। वडोदरा से 15 आरोपियों को प्रश्नपत्रों के साथ गिरफ्तार किया है। लाखों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
calender
29 January 2023, 11:29 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो