पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर CM योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा- वे आजाद भारत में अंत्योदय की बात की थी

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज यानी शनिवार को जयंती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पार्क में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज यानी शनिवार को जयंती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पार्क में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, सांसद कौशल किशोर, विधायक नीरज बोरा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज पूरा देश अंत्योदय के प्रणेता  पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर रहा है। उन्होंने आजादी के बाद समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाली आवाज़ एक साजिश का शिकार हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय वो व्यक्ति थे जिन्होंने अंत्योदय की बात की थी। उनका अंत्योदय देश में आत्म मानव दर्शन के रूप में प्रसिद्ध हुआ,दुनिया ने उस ताकत को देखा।

 

इससे पहले ट्वीट कर सीएम योगी ने लिखा कि "भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, 'एकात्म मानव दर्शन' के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनके 'अंत्योदय' दर्शन में राष्ट्र और समाज की समृद्धि का मार्ग है।

 

calender
11 February 2023, 12:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो