गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है: सीएम केजरीवाल

राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सभी देशवासियों को बधाई: सीएम केजरीवाल

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मानें तो उनकी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमे मिले, उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा मिला है। अरविंद केजरीवाल ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।' 'आप' ने ये जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए भी साझा की है।

'...अगली बार जीत लेंगे किला'

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। हम गुजरात के किले को भेदने में कामयाब हुए हैं। हमें 13 फीसदी के करीब वोट मिले हैं। इस बार हम किला भेदने में सफल हुए हैं अगली बार किला जीत लेंगे।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पार्टी और नेताओं ने कभी भी कीचड़ उछालने या गाली-गलौज की राजनीति नहीं की।

calender
08 December 2022, 05:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो