बग्गा की गिरफ्तारी के बाद तीन राज्यों की पुलिस आमने- सामने

एक माह में पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में दो एफआइआर दर्ज हो गई हैं। तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद बवाल इतना बढ़ा की तीन राज्यों की पुलिस आपस में उलझ गई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

एक माह में पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में दो एफआइआर दर्ज हो गई हैं। तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद बवाल इतना बढ़ा की तीन राज्यों की पुलिस आपस में उलझ गई। पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के DSP के साथ बदसलूकी की। वहीं, हरियाणा पुलिस का कहना था कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जानकारी दी थी कि बग्गा का अपहरण हुआ है। किसी भी हाल में बग्गा हरियाणा से बाहर नहीं जाना चाहिए।

बग्गा के पिता जी नें पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज किया था। इससे पहले बीते 26 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब पुलिस ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी, धक्का मुक्की और मारपीट की थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस आमने-सामने आ गई थी।

बग्गा को गिरफ्तार करने पहुंची पंजाब पुलिस की टीम को लेकर जो घटनाक्रम शुरू हुआ उसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बयानबाजी होने लगी। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि सभी राज्यों की पुलिस कठपुतली की तरह का काम कर रही है. जबकि पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए। आपको बता दें, यह मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पहुंच गया है। 

calender
06 May 2022, 07:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो