पंजाब में बना देश का सबसे बड़ा बर्गर, वजन जानकर हैरान हो जाएंगे आप

बर्गर का नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो देश में कई बर्गर कॉर्नर और बर्गर की दुकानें हैं जो मशहूर भी हैं और जिनके बर्गर लजीज भी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बर्गर का नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो देश में कई बर्गर कॉर्नर और बर्गर की दुकानें हैं जो मशहूर भी हैं और जिनके बर्गर लजीज भी है। लेकिन जिस बर्गर की हम बात करने जा रहे हैं वो लजीज भी है, टेस्टी भी है, जायकेदार भी है साथ ही साथ धमाकेदार भी है। क्योंकि पंजाब के होशियारपुर में बर्गर चाचू नाम से मशहूर शख्स ने देश का सबसे बड़ा बर्गर बनाने का दावा किया है. जिसका वजन 40 किलो बताया जा रहा है। इतने बड़े बर्गर को देखकर हर कोई हैरान रह गया और बड़ी संख्या में बर्गर के शौकीन नौजवान चाचू की दुकान पर पहुंचने लगे इस नायाब बर्गर को एक झलक निहारने के लिए।

होशियारपुर में बर्गर चाचू नाम से मशहूर शख्स ने 40 किलो वजनी बर्गर बनाने का दावा किया है। शख्स ने दावा किया है कि ये देश का सबसे बड़ा बर्गर है। इस बर्गर को बनाने में 12 किलो ब्रेड, 16 किलो वेजिटेबल्स, 5-6 किलो टोमेटो सॉस, 1 किलो पनीर और 5 से 6 किलो आलू टिक्की डाली गई है। इतने बड़े बर्गर को देखकर हर कोई हैरान है और बड़ी तादाद में बर्गर के शौकीन चाचू की दुकान पर पहुंचने लगे।

इस वजनी और बड़े बर्गर को बनाने वाले चाचू का दावा है कि ये भारत का अबतक का सबसे बड़ा बर्गर है। बर्गर चाचू का कहना है कि वो हमेशा से कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। उनके इस बर्गर की हर तरफ चर्चा हो रही है। जब उन्होंने इस बर्गर को बनाना शुरू किया तो इसका वजन तकरीबन 30 किलो था। फिर मुझे लगा कि इसे 40 किलो का बनाया जा सकता है। फिर मैंने इस पर कुछ सब्जियां भी शामिल की और बर्गर बन गया। बता दे, इससे पहले बर्गर चाचू कई तरह के रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। आने वाले समय में कई और खाने की कई और चीजें लेकर आएंगे।

होशियारपुर के लोगों का कहना है कि बर्गर चाचा के बर्गर का कोई जवाब नहीं है। उनका बर्गर सिर्फ देखने में ही सबसे बड़ा नहीं है, बल्कि स्वाद का भी कोई जवाब नहीं। हर किसी को इस अनोखे बर्गर का स्वाद चखना चाहिए।

calender
14 January 2023, 09:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो