शामली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिखा राहुल गांधी का हमशक्ल, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चल रहे है। भारत जोड़ो यात्रा कल उत्तर प्रदेश में हुई है दखिल कांग्रेस के कार्यकर्ता में काफी उत्साहित हो रहे है। राहुल के साथ यह यात्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से होकर बागपत के रास्ते शामली से होते हुए गुरूवार को हरियाणा में प्रवेश कर गई है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चल रहे है। भारत जोड़ो यात्रा कल उत्तर प्रदेश से शुरू हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ता में काफी उत्साहित हो रहे है। राहुल के साथ यह यात्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से होकर बागपत के रास्ते शामली से होते हुए गुरुवार को हरियाणा में प्रवेश कर गई है। उत्तर प्रदेश की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक हमशक्ल देखा गया। जिसने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की तरह ही सफेद रंग की हाफ टीशर्ट पहनी हुई थी। इतना ही नहीं, इस शख्स की हेयर स्टाइल और दाढ़ी रखने का अंदाज भी काफी हद तक वायनाड सांसद की तरह दिखाई दे रहा था। उनको देखते मीडिया के कैमरों के लैंस भी थम गए।

 

राहुल गांधी के साथ भारी संख्या में लोग तिरंगा लेकर और पार्टी का झंडा लिए हुए उत्साहित हुए दिखाई दे रहे हैं। इस यात्रा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां है। आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही। उन्होने कहा यह यात्रा इन्ही बातों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई है।

इसे भी पढ़े.............

शाह ने अपनी सरकार की पीठ ठोकी ,कहा- हमने कश्मीर से धारा 370 हटा दी

calender
05 January 2023, 06:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो