विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए खेल अनिवार्यः कीर्ति शर्मा

नवहिंद गर्ल्स स्कूल के वार्षिक स्पोर्ट्स डे के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खेलने वाले अनेक विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। पंकज राय

नई दिल्ली। नवहिंद गर्ल्स स्कूल के वार्षिक स्पोर्ट्स डे के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खेलने वाले अनेक विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन कीर्ति शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी के चहुंमुखी विकास के लिए खेल अनिवार्य है। खेल किसी भी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से सशक्त होने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए नवहिंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा खेलों मे भाग लेने और उन्हें उसके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष बल देता है।

इस कारण पिछले कई वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय, राज्य स्तरों की खेलों में भाग लिया और अनेक पुरस्कार जीते। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि हमारे स्कूल की छात्राएं अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी स्थान बनाएं और देश के लिए मेडल जीत सकें।

वर्तमान में भारतीय ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष और खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांश मित्तल नवहिंद स्कूल के संरक्षक हैं जिनका मार्गदर्शन और सहयोग सदैव प्राप्त होता है। इस बीच मुख्यतिथि प्रसिद्ध व्यवसायी अमन घई व मुकेश गुप्ता द्वारा विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान खेल जगत और समाज के अनेक प्रतिष्ठित महानुभाव ने समारोह में उपस्थित रहे और आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

calender
19 November 2022, 09:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो