पंजाब के सभी स्कूलों में 14 मई से होंगे समर वेकेशन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पंजाब के सभी स्कूलों में 14 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पंजाब के सभी स्कूलों में 14 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी है।

गर्मी के लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव के वजह से पंजाब में 14 मई से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा समेत इसके कुछ पड़ोसी राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर बना हुआ है। ऐसे में राज्य सरकारें या तो स्कूलों को बंद कर रही हैं या फिर समय में बदलाव कर रही हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए ये ऐलान किया कि अचानक भीषण गर्मी और हजारों अभिभावकों और शिक्षकों के सुझावों को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूलों में 14 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही खबर हैं कि आंध्र प्रदेश में भी भीषण गर्मी की वजह से 6 मई से स्कूल बंद होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए 2 मई से स्कूल बंद किए जाएंगे।

calender
30 April 2022, 01:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो