score Card

Terrorist Attack Threat: मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, NIA को भेजा गया मेल, कई शहरों में अलर्ट जारी

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, NIA को भेजा गया मेल, कई शहरों में अलर्ट जारी

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक ई-मेल मिला है। इस ई-मेल में मुंबई में आतंकी हमले की धमकी मिली है। धमकी भरे पत्र को ध्यान में रखते हुए मुंबई और अन्य शहरों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। ईमेल करने वाले आरोपी ने खुद को तालिबान का सदस्य होने का दावा किया है। ईमेल मिलने के बाद NIA ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक ई-मेलर ने खुद को तालिबान के रूप में पेश किया और दावा किया कि यह तालिबान संगठन के मुख्य नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर होने वाला था। इस ईमेल के बाद अन्य एजेंसियों के साथ मुंबई पुलिस भी जांच में जुट गई है। 

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने जनवरी में मंगलवार को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक धमकी भरी कॉल आई थी। इस कॉल में अज्ञात शख्स ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इस बारे में बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर दोपहर 4:30 बजे एक कॉल आया था। अज्ञात शख्स ने स्कूल में बम रखने का दावा किया था।

पिछले साल अक्टूबर में भी एक ऐसी ही कॉल पुलिस को आई थी, जिसमें शहर के कई क्षेत्रों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी में स्थित इनफिनिटी मॉल, पीवीआर मॉल जूहू, सहारा होटल एयरपोर्ट जैसे कई इलाको को बेम से उडाने की धमकी दी थी। जिसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

calender
03 February 2023, 01:43 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag