झारखंड में 9वीं-11वीं की परीक्षा स्थगित,जानिए क्या है वजह

देशभर में अगिनपथ स्कीम के विरोध में आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसके चलते झारखंड में सभी स्कूल बंद किए गए है। साथ ही 20 जून यानि आज होनी वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

देशभर में अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसके चलते झारखंड में सभी स्कूल बंद किए गए है। साथ ही 20 जून यानि आज होनी वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

झारखंड सरकार ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। दरअसल,कई राज्यों मे अग्निपथ योजना को लेकर लोगो ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी वजह से सुरक्षा के लिहाज से झारखंड में सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद का आह्ववान किया है। इस वजह से कई ट्रेनें भी रद्द की गई है। साथ ही इस विरोध प्रदर्शन का असर काफी जगहों पर देखने को मिल रहा है।

calender
20 June 2022, 12:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो