नोएडा से सिर्फ कुछ दूरी पर मौजूद हैं कई रोचक जगहें

अगर आप भी इस वीकेंड को धमाकेदार बनाना चाहते हैं तो नोएडा से सिर्फ 100-200 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं कई मजेदार जगह जहां जाकर आप अपने वीकेंड ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अगर आप भी इस वीकेंड को धमाकेदार बनाना चाहते हैं तो नोएडा से सिर्फ 100-200 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं कई मजेदार जगह जहां जाकर आप अपने वीकेंड ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-

1.नोएडा से अलवर राजस्थान-

नोएडा के आसपास की जगहों पर जब घूमने की बात आती हैं तो लोगों की टॉप लिस्ट में रहता हैं अलवर राजस्थान। यह हिल्ली एनसीआर के रास्ते में पड़ता हैं। राजस्थान का ये शहर प्राचीन झीलों, पुराने जमाने की हवेलियों और किलों के लिए प्रसिद्ध हैं। साथ ही नोएडा से अलवर की दूरी मात्र 174 किलोमीटर हैं जहां आप 3 घंटों में आराम से पहुंच सकते हैं।

2.नोएडा से मथुरा -

मथुरा शहर को हिंदू पौराणिक कथाओं में काफी पवित्र माना गया हैं। साथ ही ये आध्यात्मिक प्रेमियों के लिए धार्मिक जगह हैं। यहां वैसे तो हर साल ही पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं लेकिन जन्माष्टमी,गोवर्धन पूजा और गुरु पूर्णिमा के खास अवसर पर इस शहर दुल्हन की तरह सजाया जाता हैं। साथ ही आप  नोएडा से मथुरा  2 घंटे का सफर तय करके पहुंच सकते हैं।

3.नोएडा से नीमराना, राजस्थान -

एडवेंचर प्रेमियों के लिए नोएडा से नीमराना एक मजेदार रोड ट्रिप है और इसकी दूरी 135 किमी है जहां आप बेहद आराम से दो से तीन घंटों में पहुंच सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने के लिए इस जगह को काफी पसंद किया जाता हैं। यहां शानदार हेरिटेज को देखने के अलावा, ट्रैकिंग का भी ऑप्शन शामिल हैं।

4.नोएडा के पास कुरुक्षेत्र -

महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था और इस वजह से ही भारतीय इतिहास में कुरुक्षेत्र की काफी ज्यादा अहमियत हैं। बता दें कि नोएडा से कुरुक्षेत्र की दूरी 206 किलोमीटर हैं जहां आप 3 घंटे 32 मिनट में पहुंच सकते हैं। इस शहर में कई प्राचीन मंदिर और झीलें मौजूद हैं।

calender
09 April 2022, 02:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो