बढ़ती ठंड को देखते हुए लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, जानिए नई टाइमिंग

राजधानी लखनऊ में शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। बता दें कि इससे पहले 31 दिसंबर तक के लिए इन स्कूलों में सुबह 10 बजे से दिन में तीन बजे का समय तय किया गया था। लेकिन अब समय में बदलाव किया गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तर प्रेदश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नया साल शुरू होते ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। सुबह के समय घना कोहरा और शीतलहर की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लखनऊ जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। राजधानी लखनऊ में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है।

राजधानी लखनऊ में शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। बता दें कि इससे पहले 31 दिसंबर तक के लिए इन स्कूलों में सुबह 10 बजे से दिन में तीन बजे का समय तय किया गया था। लेकिन अब समय में बदलाव किया गया है।

वहीं प्रशासन के इस फैसले से बच्चे और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और कोहरा छाए रहने की वजह से बच्चों को ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ता था। ऐसे में पैरेंट्स भी काफी परेशान थे। लेकिन अब स्कूल टाइम में बदलाव किए जाने पर छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिली है।

calender
02 January 2023, 12:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो