AI समिट के चलते दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे प्रभावित! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है, इसके चलते राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है, जिसके चलते राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ गया है, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान भारत मंडपम और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास कई प्रमुख सड़कों पर यातायात आंशिक रूप से सीमित या प्रभावित रह सकता है.
सामान्य यातायात प्रभावित होने की संभावना
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वीवीआईपी आवागमन के कारण राजधानी के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर सामान्य यातायात प्रभावित होने की संभावना है. जिन सड़कों पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है, उनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुभ्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड शामिल हैं. इन इलाकों में यातायात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 18, 2026
Special traffic arrangements will be in place on 19 Feb, 2026 from 07:30–10:00 AM & 05:00–09:00 PM in view of AI Impact Summit–2026.
Commuters are advised to plan their journeys in advance, avoid affected stretches, and follow directions of traffic personnel… pic.twitter.com/DWW8mfq8RM
यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है. इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, औरोबिंदो मार्ग, लोदी रोड, बरापुल्ला रोड, रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के. कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदे मातरम मार्ग, एनएच-48, राव तुला राम मार्ग, ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड और यूईआर-II तथा एनएच-48 की सर्विस रोड शामिल हैं. इन मार्गों के जरिए लोग अपने गंतव्य तक अपेक्षाकृत आसानी से पहुंच सकते हैं.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं. प्रभावित मार्गों से बचने, समय से पहले निकलने और अतिरिक्त समय का ध्यान रखने की सलाह दी गई है, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके.
इसके अलावा वाहन चालकों से लेन अनुशासन का पालन करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया है. पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही इस बड़े आयोजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकता है और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा.


