UP: शालिग्राम शिला नेपाल से पहुंची अयोध्या

नेपाल से शालिग्राम शिलाएं अय़ोध्या पहुंच गई है। नेपाल से करीब डेढ़ सौ लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विष्णूवतारी शालिग्राह देवशिला रथ बुधवार की देर रात रामनगरी आयोध्या पुहंच गई है। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली शालिग्राम शिला का राम नगरी में भव्य अभिनंदन किया गया हैं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

नेपाल से शालिग्राम शिलाएं अय़ोध्या पहुंच गई है। नेपाल से करीब डेढ़ सौ लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विष्णूवतारी शालिग्राह देवशिला रथ बुधवार की देर रात रामनगरी आयोध्या पुहंच गई है। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली शालिग्राम शिला का राम नगरी में भव्य अभिनंदन किया गया हैं। राम मंदिर के लिए दो "शालिग्राम शिला" नेपाल से लाई गई हैं। इनका उपयोग राम और जानकी की मूर्तियों के निर्माण के लिए किए जाने की उम्मीद है।

तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में चार क्रेनों की सहायता से इन शिलाओं को उतारा गया। अयोध्या में आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव शिलाओं की पूजा होगी। फिर इन्हे राम मंदिर समिति को सौंप दिया जाएगा। क्योकि अयोध्या में बन रहे मंदिर की पूरी जिम्मेदारी इस संगठन के पास है। इससे पहले पूजा- अर्चना के लिए शिलाओं को फूल मालाओं से सजाया गया है। 

नेपाल से राम नगरी तक की यात्रा में ये शिला जहां- जहां से गुजरी लोगों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। नेपाल की गंडकी नदी से निकाली गई इन दिव्य शिलाओं की जानकी मंदिर में पूजा की गई है। भारत- नेपाल बॉर्डर पर इनके दर्शन के लिए बड़ा हुजूम पहुंचा हुआ था।

सीएम योगी ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई साधु- संतो ने इनका पूजन किया। फिर वहां से ये शालिग्राम शिलाएं अपनी अंतिम पड़ाव यानी राम दरबार की शोभा बढ़ाने के लिए अयोध्या की तरफ निकल गई। आज अयोध्या में सबसे पहले शिलाओं की पूजा- अर्चना विधि विधान से की जाएगी।

calender
02 February 2023, 10:48 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो