score Card

Uttarakhand: पुलिस ने 'राजा' को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

हरिद्वार पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले राजा नाम के घोड़े की मौत हो गई। पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ राजा को अंतिम विदाई दी है। बताया जा रहा है कि राजा काफी लंबे से अस्वस्थ चल रहा था। वहीं 24 वर्ष के राजा की गुरुवार को मृत्यु हो गई।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

हरिद्वार पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले राजा नाम के घोड़े की मौत हो गई। पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ राजा को अंतिम विदाई दी है। बताया जा रहा है कि राजा काफी लंबे से अस्वस्थ चल रहा था। वहीं 24 वर्ष के राजा की गुरुवार को मृत्यु हो गई।

बता दें कि हरिद्वार के दो महाकुंभ, दो अर्धकुंभ के साथ साथ राजा ने सभी महत्वपूर्ण स्नानों में बेहतरीन सेवा दी थी। वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राजा पुलिस विभाग में शामिल हुआ। 20.5 वर्ष की सेवा उपरांत लंबी बीमारी के बाद 24 वर्ष की आयु में राजा की मौत हो गई। खबर है कि आज राजा को पुलिस बल की टीम ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी है।

अंतिम विदाई के आयोजन में सम्मिलित हुए जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने कहा कि राजा हमारी हॉर्स स्क्वाड टीम का महत्वपूर्ण घोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि राजा हमारी घोड़ा पुलिस लाइन की रौनक था, और उसकी मृत्यु से हम सभी को काफी दुख है।

calender
09 December 2022, 03:26 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag