कौन है डॉ शैली ओबेरॉय जो बनी दिल्ली की नई मेयर

दिल्ली को अपना नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर बन चुकी है। इन दिनो वो काफा चर्चा में है जिसके चलते लोग उनके बारे में जानता चाहते है जिस कारण वे इंटरनेट पर उनकी उनके बारे में खोज रहे है तो आइए जानते है दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय के बारे में।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

दिल्ली को अपना नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर बन चुकी है। इन दिनों वो काफी चर्चा में है जिसके चलते लोग उनके बारे में जानता चाहते है और इंटरनेट पर उनके बारे में खोज रहे है तो आइए जानते है दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय के बारे में।

आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबेरॉय पेशे में प्रोफेसर है। उनका जन्म 1983 में हुआ था। वे 39 वर्ष की है। PHD कर चुकी शैली दिल्ली के पटेल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वॉर्ड नंबर 86 से पार्षद रह चुकी है। उन्होंने  इंदिया गाधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेज स्टडीज से दर्शनशास्त्र में डॉरेक्टर की उपाधि प्राप्त की।

शैली ओबेरॉय का जन्म दिल्ली में हुआ। उनके पिता का नाम सतीश कुमार ओबेरॉय है। उनकी माता का नाम सरोज ओबेरॉय है। वे एक भाई और दो बहन है। शैली ओबेरॉन अभी अविवाहित है। उन्होंने अभी शादी नहीं की है। वह आजीवन सदस्य के रूप में भारतीय व्यापार संघ से भी संबधित है। ओबेरॉय ने कई राष्ट्रीय और अतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार भी जीता है और ICA सम्मेलन में स्वर्ण पदक जीता है।

राजनीतिक कैरियर

शैली ओबेरॉय 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई तो उनका राजनीतिक करियर अधिकारिक तौर पर आप शुरू हुआ। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया औख इसके कई अभियानों में हिस्सा लिया। उन्हें 2020 में आम आदमी पार्टी की महिला शाखा के राज्य उपाध्यक्ष के रूप मे सेवा देने के लिए चुना गया था। उन्हे दिसंबर 2022 में पूर्वी पटेल नगर नगर में वार्ड 86 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली नगरपालिका चुनाव में कार्यालय के लिए दौड़ी।

22 फरवरी 2023 को बुधवार के दिन आम आदमी पार्टी शैली ओबेरॉय को दिल्ली का नया मेयर चुना गया। मेयर चुनाव में डाले गए कुल संख्या 266 थी। जिसमें आम आदमी पार्टी की प्रत्य़ाशी को 150 मत मिले। जबकि भाजपा की प्रत्य़ाशी रेखा गुप्ता को 166 मतों से संतोष करना पड़ा और वे दूसरे स्थान पर रहीं।

मेयर चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से वोटिंग की शुरुआत हो गई थी जो करीब 2 घंटे तक चली। बता दें, मेयर चुनाव कांग्रेस ने पहले ही बॉयकोट कर दिया था और कांग्रेस ने 9 निर्वाचित पार्षदों ने इस चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा भी नहीं लिया था। जिसके बाद मेयर चुनाव में 10 मनोनीत सासंदो, 14 मनोनीत विधायकों और 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट डाले। जिसमें आप पार्टी की शैली ओबरॉय ने जीत हासिल कर ली है। शैली ओबरॉय के मेयर चुनाव जीतने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनको बधाई दी है।

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके लिखा कि, "गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। AAP की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।"

बता दें, दिसंबर 2022 में दिल्ली एमसीडी का चुनाव हुआ था जिसमे आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी जिसक बाद मेयर चुनाव होना था लेकिन लगातार हुए हंगामे के बीच इसमे देरी होती रही। दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को 250 में से 134 सीटे मिली थी।

calender
23 February 2023, 02:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो