दमकल की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौत

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया वाली सड़क पर बुधवार सुबह दमकल की गाड़ी ने एक महिला को कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया वाली सड़क पर बुधवार सुबह दमकल की गाड़ी ने एक महिला को कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। इस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

बाहरी जिले के डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान रामवती के रूप में हुई है। फिलहाल राज पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दमकल चालक प्रदीप को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि घटना के दौरान दमकल की गाड़ी प्रेम नगर एक कॉल पर गई थी। वापस आते समय यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि मंगोलपुरी स्थित आर ब्लॉक में एक महिला को दमकल की गाड़ी ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान महिला मुंडका स्थित फैक्टरी में काम करने जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

calender
17 August 2022, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो