यमुना प्राधिकरण 116 तालाब को करने जा रहा पुनर्जीवित

यमुना प्राधिकरण ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में लगातार खराब हो रहे जल प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पुराने जल श्रोतों को पुनर्जीवित करने और जल संचयन करने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत यमुना प्राधिकरण जल्द ही अपने अधीन आने वाले गांवों के तालाबों की सूरत बदलने जा रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में लगातार खराब हो रहे जल प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पुराने जल श्रोतों को पुनर्जीवित करने और जल संचयन करने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत यमुना प्राधिकरण जल्द ही अपने अधीन आने वाले गांवों के तालाबों की सूरत बदलने जा रहा है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 96 गांवों के करीब 116 तालाबों को यमुना प्राधिकरण पुराने स्वरूप में लाने जा रहा है।

इसको लेकर यमुना प्राधिकरण की तरफ से कार्ययोजना बना ली गयी है। यमुना प्राधिकरण के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण अपने अधीन गांवों के करीब 116 तालाबों को पुनर्जीवित करने जा रहा है। इसके लिए तालाबों की साफ-सफाई करने के साथ ही सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। तालाब के किनारे लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।

इसको लेकर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। यमुना प्राधिकरण ने दिसंबर तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यमुना प्राधिकरण की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस योजना के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सभी तालाबों के पास का नजारा बेहद सुंदर और शानदार होगा।

तालाबों को लोगों ने बना रखा है कूड़ा घर.....

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र के सभी तालाबों में लोगों ने कूड़ा डालकर उसे कूड़ा घर में तब्दील कर रखा है। कुछ गांवों के तालाबों तक पहुंचने का रास्ता ही गायब हो चुका है। ऐसे में सबसे पहले यमुना प्राधिकरण इन सभी समस्याओं को दूर करेगा। तालाबों से कब्जा भी हटवाने के साथ उनकी साफ-सफाई भी करायी जाएगी। जिन तालाबों तक पहुंचने का रास्ता नहीं होगा। उन सभी तालाबों तक यमुना प्राधिकरण पहुंचने का रास्ता तैयार करेगा।

पानी रहेगा तभी जीवन रहेगा.....

ग्रेटर नोएडा में पॉन्डमैन के नाम से मशहूर रामवीर तंवर भी यमुना प्राधिकरण के साथ मिलकर इस योजना में काम कर रहे हैं। पॉन्डमैन रामवीर तंवर ने बताया कि अभी हाल ही में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया कि तालाब की साफ-सफाई, पौधारोपण समेत कई प्रकार की जानकारियां दी गयी। तालाबों को सौंदर्यीकरण करने का आदेश एनजीटी की तरफ से जारी किया गया है। यह आदेश काफी बेहतर है। एनसीआर में जब तालाब बचेंगे तभी भूजल स्तर बच सकेगा। पानी रहेगा तभी जीवन रहेगा।

और पढ़ें.........

हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जेपी ग्रींस सोसायटी में बने हेलीपैड को किया ध्वस्त

calender
16 November 2022, 07:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो