यमुनानगर: बोरी में बंद लाश के मामले में मृतक का सौतेला पिता गिरफ्तार

12 दिसंबर को ग्रे पेलिकन होटल के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में सिक्के निकालने पहुंचे गोताखोर राजीव और उसके साथियों ने एक बोरी में शव देखा था

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- राजीव मेहता (यमुनानगर, हरियाणा)

यमुनानगर, हरियाणा। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है, जहां 12 दिसंबर को ग्रे पेलिकन होटल के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में सिक्के निकालने पहुंचे गोताखोर राजीव और उसके साथियों ने एक बोरी में शव देखा था। इसकी उन लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरी से बाहर निकाला तो एक युवक का शव मिला। जिसकी गर्दन, बाजू, कान व टांगों पर धारदार हथियार से कट लगे हुए थे।

पुलिस ने गोताखोर राजीव की शिकायत पर मामले में हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं शव की पहचान हैप्पी निवासी प्रताप नगर चौकी गुरु अर्जुन नगर के तौर पर हुई थी। डीएसपी कवलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने यमुनानगर में ब्लाइंड मर्डर की इस गुत्थी को सुलझा लिया है।

कवलजीत ने बताया कि मृतक के 40 वर्षीय पिता तरसेम सिंह ने बीते रविवार शाम को योजना बनाई और रात को सोते समय तरसेम ने अपने बेटे को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद अपने बेटे के शव को बोरी में बंद कर पश्चिमी यमुना नहर में फेंक दिया था।

उन्होंने आगे बताया कि तरसेम सिंह की 12 साल पहले हिसार की रहने वाली सीमा के साथ शादी हुई थी। उसके पास दो लड़के थे। बड़े लड़के की पहले ही मौत हो चुकी है। तकरीबन 6 महीने पहले हैप्पी को ये पता चला था कि तरसेम उसका सौतेला पिता है। जिसके बाद हैप्पी परिवार को परेशान कर रहा था, पैसे और गाड़ी की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं वो तरसेम को मारने की फिराक में भी था।

तब तरसेम ने दुखी होकर अपने बेटे को मारने की योजना बनाई। डीएसपी कवलजीत सिंह ने बताया कि रविवार की रात जब हैप्पी सो गया तो तरसेम ने तलवार से उसके सिर और गर्दन पर वार किए। हत्या करने के बाद उसे बाथरूम में ले गया। वहां शव को बोरी में पैक करने के लिए टांगे काटी।

उसके बाद शव को पॉलिथीन में लपेटकर बोरी में बंद किया, अगले दिन सोमवार सुबह आरोपी ने शव को नहर में फेंक दिया। डीएसपी कवलजीत ने बताया कि सियाज गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा, रिमांड के दौरान हत्या की पूरी कड़ी को जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं.....

हरियाणा: चार पेट्रोल पंपों पर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा

 

  •  
calender
17 December 2022, 04:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो