Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 24 December 2022
कोविड का कहरः चीन का डरावना सच, अस्पतालों में लाशों का अंबार, एक्सपर्ट बोले-अभी और बुरा वक्त आएगा
Wednesday, 21 December 2022
चीनः लॉकडाउन में ढील के बाद देश में हालात बेकाबू, अमेरिका ने जाहिर की चिंता
Wednesday, 14 December 2022
तवांग में धुनाई को याद रखेगा ड्रैगन, सामने आई ग्लोबल टाइम्स की बौखलाहट
अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन सैनिकों के बीच टकराव हो गया था। इस मसले पर भारतीय सेना का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद चीन मे हलचल मच गई। तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई झड़प के बाद अब चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स का बयान सामने आया है। जिसमें चीन की बौखलाहट साफ दिख रही है।
Wednesday, 30 November 2022
दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में घुसे चीन और रूस के फाइटर जेट्स
उत्तर कोरिया के साथ लगातार तनाव का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में चीन और रूस के लड़ाकू विमानों के घुसने से तनाव और बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और रूस के लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया है। इसके बाद दक्षिण कोरिया के चीन और रूस से तनाव बढ़ने के आसार है।
Monday, 28 November 2022
चीनः प्रतिबंधों के खिलाफ बीजिंग में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग
चीन में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफे की मांगा है। बता दें कि चीन में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है।
Monday, 14 November 2022
G20 summit: बाइडेन और जिनपिंग की मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले मुलाकात की। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच जिनपिंग और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।
Wednesday, 19 October 2022
चीन ने फिर लगाया अड़ंगा, आंतकी शाहिद महमूद को ग्लोबल आंतकी घोषित करने पर लगाई रोक
चीन ने एक बार फिर पाकिस्तानी आंतकी का सपोर्ट किया है। भारत और अमेरिका सयुंक्त राष्ट्र में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना शाहिद महमूद को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव लाए थे, चीन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है।
Sunday, 16 October 2022
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का दावा, पीएम मोदी ने दिया भारत को धोखा
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एससीओ शिखर सम्मेलन को लेकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जिस सम्मेलन में शी जिनपिंग ने गलत मैप बांटा है वहां जाकर मोदी ने देश के साथ धोखा किया है।
Thursday, 13 October 2022
China: जिनपिंग को तानाशाह बताने वाले बैनर लगे, 14 लाख लोग गिरफ्तार
शी जिनपिंग की तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की तैयारियों के बीच चीन की राजधानी बीजिंग समेत देश के कई शहरों में जिनपिंग को तानाशाह बताते बैनर लगे हुए है। इसके बाद चीनी प्रशासन ने 14 लाख लोगों को गिरफ्तार कर जेलों में बंद कर दिया है।
Wednesday, 12 October 2022
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नियमों को बदलने की कोशिश कर रहा चीनः ब्रिटेन
ब्रिटेन ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय नियमों को बदलने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ब्रिटेन की साइबर खुफिया एजेंसी प्रमुख जेरेमी फ्लेमिंग ने आरोप लगाया कि चीन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के नियमों को बदलने की कोशिश कर रहा है।
Monday, 10 October 2022
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच चीन के शहरों में लगा लॉकडाउन
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच चीन के कुछ शहरों में लॉकडाउन की घोषणा की गई। चीन में करीब एक सप्ताह की छुट्टी के बाद कोरोना के मामलों की संख्या तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी की आगामी बैठक के मद्देनज़र सरकार ने कुछ शहरों में फिर से लॉकडाउन और यात्रा पर प्रतिबंध की घोषणा की है।
Saturday, 24 September 2022
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाउस अरेस्ट होने का दावा, सेनाध्यक्ष पद से भी हटाया!
सोशल मीडिया पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाउस अरेस्ट होने की खबरें तेजी से चल रही है। सोशल मीडिया पर रुग्पश्रपदचपदह पर हजारों लोग ट्वीट कर चुके है। वहीं हैरानी की बात यह है कि अब तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने न तो इन खबरों की पुष्टि की है और न इसका खंडन किया है।
Saturday, 24 September 2022
अमेरिका ने ताइवान और रूस के मुद्दे को लेकर चीन पर बनाया कूटनीतिक दबाव
अमेरिका के राष्ट्रपति प्रशासन ने शुक्रवार को चीन पर ताइवान के खिलाफ उकसावे वाली कार्रवाई बंद करने के लिए कूटनीतिक दबाव तेज कर दिया। इसके साथ ही अमेरिका ने चीन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को किसी भी तरह की सहायता नहीं देने के प्रति आगाह किया।
Saturday, 17 September 2022
पुतिन खुद को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से और अलग-थलग कर रहे हैं व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन युद्ध पर को लेकर की गई टिप्पणी के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने आप को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग कर रहे हैं।