Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 04 March 2023
Russia Ukraine War: रूस को हथियारों की सप्लाई न करें चीन, यूरोपीय यूनियन की बीजिंग को चेतावनी
Friday, 03 March 2023
America: अमेरिका ने 37 रूसी और चाइनीज कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट, बताई ये वजह
Friday, 03 March 2023
Russia-Ukraine War: अगर चीन ने रूस को हथियार दिए..., अमेरिकी विदेश मंत्री की बीजिंग को चेतावनी
जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने भारत पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस का समर्थन न करें, बल्कि यूक्रेन का समर्थन करें। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अगर बीजिंग रूस को हथियारों की सप्लाई करने पर विचार कर रहा है तो इसका असर संबंधों पर पड़ेगा और दुष्परिणाम होंगे।
Wednesday, 22 February 2023
India-China Meeting: सीमा विवाद को लेकर बीजिंग में हुई WMCC की बैठक, कई मुद्दों पर की गई चर्चा
भारत और चीन सीमा विवाद के बीच बुधवार को चीन की राजधानी में WMCC बैठक हुई। दोनों देशों की सीमा मामलों पर विचार विमर्श और समन्वय के कार्यकारी तंत्र (WMCC) की यह 26वीं बैठक हुई है। इस बैठक में तय किया गया है कि जल्द ही 18वीं सीनियर कमांडर्स की बैठक बुलाई जाएगी। बता दें कि तीन साल बाद WMCC की यह बैठक हुई है।
Tuesday, 21 February 2023
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दी तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी, रूस ने परमाणु सेना को किया अलर्ट
रूस और यूक्रेन के बीच करीब एक साल से जंग जारी है। 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन जंग को एक साल पूरा होने वाला है। बावजूद यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चीन को इस युद्ध से दूर रहने की चेतावनी दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि चीन ने अगर रूस की मदद की तो तीसरा विश्वयुद्ध शुरू छिड़ सकता है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने अपनी परमाणु सेना को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है।
Monday, 13 February 2023
एलएसी से सटे अक्साई चिन में बीजिंग की नई चाल, पैंगोंग झील से नेपाल तक बिछाने जा रहा रेलवे लाइन
चीन दुनिया भर में अपनी विस्तारवाद नीति को लेकर जाना जाता है। चीन का इरादा हमेशा पड़ोसी देशों की सीमा पर कब्जा करने का रहता है। ताइवान से लेकर नेपाल तक में चीन अपनी पैठ जमाना चाहता है। कई सालों से चीन की नजर भारत के अरुणाचल और लद्दाख पर है। अब खबर है कि बीजिंग ने भारतीय सीमा से सटे अक्साई चिन में पैंगोंग झील तक रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। चीन की यह रेलवे लाइन शिंजियांग और तिब्बत को जोड़ेगी।
Thursday, 09 February 2023
चीनी गुब्बारे ने कई देशों के सैन्य ठिकानों की जासूसी की, अमेरिकी अधिकारियों का दावा
चीन का जासूसी गुब्बारा इन दिनों काफी चर्चाओं में है। जासूसी गुब्बारे को लेकर आय दिन कोई न कोई बात सामने आ रही है। चीन के जासूसी गुब्बारे को लेकर अब अमेरिका के अधिकारियों ने दावा किया है कि जासूसी बैलून प्रोग्राम एक वैश्विक निगरानी के प्रयास का हिस्सा है। जिसके जरिए तमाम देशों की सैन्य क्षमताओं के बारे में जानकारी एकत्र करना है।
Wednesday, 08 February 2023
चीन के जासूसी गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया, भारत के सामने बड़ी चुनौती, देखें वीडियो
हाल ही के दिनों में चीन के जासूसी गुब्बारा काफी चर्चाओं में है। पिछले दिनों अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारा मार गिराया था। इसके बाद से ही चीन आग बबूला हो गया है। चीन के जासूसी गुब्बारे ने पूरी दुनिया के लिए चिंता पैदा कर दी है। वहीं भारत के सामने बड़ी चुनौती पैदा हो गई। क्योंकि पेंटागन द्वारा चीनी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद बड़ा खुलासा सामने आया है।
Sunday, 29 January 2023
चीन की जीडीपी में भारी गिरावट, दुनिया के कई देशों में मंदी के आसार!
चीन में कोरोना महामारी ने देश की जीडीपी को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अक्टूबर 2022 में इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की जीडीपी बढ़ोतरी दर कम थी। अब चीन के नेशनल स्टैटिस्टिक्स ब्यूरो (एनएसबी) की रिपोर्ट के अनुसार, देश की सालाना जीडीपी की बढ़ोतरी दर में तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की जीडीपी में गिरावट होने की वजह से दुनिया के कई देशों में मंदी पैदा हो सकती है।
Sunday, 08 January 2023
China: जियांग्शी प्रांत में बड़ा सड़क हादसा, 17 लोगों मौत, कई घायल
चीन के जियांग्शी प्रांत में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। रविवार को नानचांग शहर में एक के बाद एक कर के करीब 56 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए है। अधिकारियों ने बताया कि चीन के वार्षिक चंद्र नववर्ष पर छुट्टियों के बीच काफी लोग बाहर निकलते हैं। जिस कारण सड़कों पर काफी भीड़भाड़ रहती है।
Wednesday, 04 January 2023
भारत जल्द ही तीसरी दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क बनेगा, विदेशी मीडिया हैरत में
विदेशी मीडिया में भारत की बढ़ती शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ हो रही है। जापान की मीडिया ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2023 में भारत दुनिया की तीसरी शक्ति के रूप में उभरने वाला है और यह साल भारत के नाम रहने वाला है।
Tuesday, 03 January 2023
एस जयशंकर ने चीन और पाक पर साधा निशाना, कहा-चीन ने तोड़े समझौते, पाक चला रहा आतंकी अड्डे
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन और पाकिस्तान जमकर लताड लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकी शिविर चला रहा है। विदेश मंत्री ने दुनिया को बताया कि चीन ने किस तरह से एलएसी को बदलने का प्रयास किया। यह सैटेलाइट युग है और इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों की तस्वीरें स्पष्ट दिखाई पड़ती है। वे अगर तस्वीरें देखेंगे तो पता चलेगा कि एलएसी पर पहले सेना किसने भेजी? इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।
Monday, 02 January 2023
PLA सैन्य गतिविधि कम नहीं कर रहा, तवांग सेक्टर में अतिरिक्त फोर्स बढ़ा रहा चीन
एलएसी पर चीन सैन्य गतिविधि को कम करने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं कर रहा है। पीएलए अरूणाचल प्रदेश से अतिरिक्त फोर्स को वापस बुलाने के बजाय चीन तवांग और वलांग सेक्टर में लगातार अतिरिक्त फोर्स और बड़ी संख्या में हथियारों की तैनाती कर रहा है।
Wednesday, 28 December 2022
चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच एक जर्मन एक्सपर्ट ने क्या कहा, क्या गले उतरेगा उनका बयान?
चीन में कोरोना वायरस से मचे हाहाकार के बीच जर्मनी के एक्सपर्ट क्रिश्चियन ड्रोस्टन ने कहा कि हम कोरोना की पहली एनडेमिक वेव का अनुभव कर रहे है। इस सर्दी के आबादी में इम्युनिटी इतनी व्यापक और लचीली हो जाएगी कि इससे गर्मियों में संक्रमण की संभावना बहुत कम होगी।
Monday, 26 December 2022
क्या चाहते हैं जिनपिंग, कोरोना को नॉर्मल फ्लू बताकर चीनियों को गुमराह कर रही है सरकार की प्रॉपेगेंडा मशीन
चीन में लगातार कोरोना वायरस से हालात बिगड़ते जा रहे है, लेकिन चीन की कम्युनिस्ट सरकार अपने नागरिकों को बचाने के बजाए प्रॉपेगेंडा फैलाने में लगी हुई है। चीन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की टीम चीनियों के बीच यह संदेश दे रही है कि उन्हें कोरोना नहीं बल्कि नॉर्मल फ्लू है।