Vivo के बाद अब Oppo की बारी, लगा टैक्स चोरी का आरोप

भारत में चीन की स्मार्टफोन कंपनियो पर लगातार टैक्स चोरी के आरोप लग रहे है। हाल ही में वीवो पर टैक्स चोरी का आरोप लगा था। जिसके बाद अब ओप्पो पर भी टैक्स चोरी का आरोप लगा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भारत में चीन की स्मार्टफोन कंपनियो पर लगातार टैक्स चोरी के आरोप लग रहे है। हाल ही में वीवो पर टैक्स चोरी का आरोप लगा था। जिसके बाद अब ओप्पो पर भी टैक्स चोरी का आरोप लगा है। Oppo मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर लगभग 4,389 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप लगा है। Oppo मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर लगे आरोप के बाद सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा, “जांच के दौरान, DRI ने Oppo इंडिया के ऑफिस, कैंपस की तलाशी ली। इसके अलावा मैनेजमेंट के लोगों के आवास पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान Oppo इंडिया द्वारा आयात की गई कुछ वस्तुओं के विवरण में जानबूझकर गलत जानकारी दिए जाने के सबूत मिले हैं।”

इस गलत जानकारी के बदौलत Oppo इंडिया ने 2,981 करोड़ रुपये का अवैध लाभ उठाया है। जिसके बाद Oppo इंडिया के सीनियर मैनेजमेंट कर्मचारियों और घरेलू आपूर्तिकर्ताओं से पूछताछ भी हुई। पूछताछ के दौरान ओप्पो के स्टाफ के लोगों ने कस्टम अधिकारियों के सामने आयात को लेकर गलत जानकारी देने की बात को स्वीकार किया।

चीन में मल्टीनेशनल कंपनियों को Oppo इंडिया ने जो भुगतान किया उसकी 'रॉयल्टी' और 'लाइसेंस शुल्क' को उनके द्वारा आयात किए गए सामान के लेनदेन मूल्य में नहीं जोड़ा जा रहा था। जिसके बाद यह सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 14 का उल्लंघन माना गया और इस वजह से ही Oppo इंडिया ने 1,408 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की।

calender
13 July 2022, 04:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो