वॉट्सऐप स्टेटस में बदलाव, यूजर्स को मिल रहा नया ऑप्शन, वॉयस नोट को कर सकेंगे स्टेटस में मेनशन

दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने युजर्स के लिए बेहतरीन फिचर्स लेके आते रहता है, हाल ही में एक और फिचर्स लेके आया है जिसमें युजर्स अपने अपने वॉयस नोट को वॉट्सऐप स्ट्टस में लगा सकेंगे। अभी यह कुछ गिने- चुने लोग ही यूज कर पाएंगे

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने युजर्स के लिए बेहतरीन फिचर्स लेके आते रहता है,  हाल ही में एक और फिचर्स लेके आया है जिसमें युजर्स अपने अपने वॉयस नोट को वॉट्सऐप स्टेटस में लगा सकेंगे। अभी यह कुछ गिने- चुने लोग ही यूज कर पाएंगे आइए जानते है क्या है वॉट्सऐप का नया फिचर्स

वॉट्सऐप हाल ही में कई फिचर्स लाया है। जिसमेंपोल, ऑनलाइन स्टेटस हाइड, डीपी हाइड, कम्युनिटी  जैसे नए फिचर्ज जोड़े है। ऐसे में वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए एक और नया फिचर्स लाया है,

जिन लोगों को वॉट्सऐप का नया अपडेट मिलेगा वो अपने वॉट्सऐप के स्टेटस में वॉयस नोट लगा सकेंगे। यूजर्स  फोटो वीडियो, की तरह ही वॉयस नोट को अपडेट कर सकते है।

किन यूजर्स को मिलेगा वॉयस नोट का ऑपशन

 WABetaInfo ने इस फीचर को स्पॉट किया है. रिपोर्ट के अनूसा यह फीचर  बीटा वर्जन 2.23.2.8 पर मिल रहा है. यूजर्स इस ऑप्शन को टेक्स्ट,फोटो,वीडियो के ऑप्शन से ही लगा पाएंगे। आप वॉयस नोट को सिर्फ 30 सेकेंड के लिए ही लगा सकते है। साथ ही वॉयस नोट को पोस्ट करते समय डिस्कार्ड का ऑप्शन भी दिया जाएगा। साथ ही प्रवाइसी का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

कब आएगा नए वर्जन में अपडेट

वॉट्सऐप अपने नए फीचर के वर्जन को जल्द ही अपडेट कर सकती है। फिलहाल स्टेबल वर्जन कब तक जोड़ा जाएगा इसकी जानकारी नहीं है। वॉट्सऐप दूसरे फिचर पर भी सर्च कर रहा है। नोटीफिकेशन के जरीए जल्द ही बॉल्क करने का शॉर्ट कर्ट मिल सकता है। इस फिचर को हॉल में स्पाट किया गया है।

calender
19 January 2023, 06:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो