देश की सबसे बेहतरीन 5 स्मार्ट टीवी, फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान

अब मार्केट में में स्मार्ट टीवी बिकने लगे हैं। जोकि बेहतर क्वालिटी और फीचर्स के साथ हर रेट पर उपल्ब्ध हैं। आज हम देश की सबसे बेस्ट टीवी में से 5 स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

टेलीविजन को मनोरंजन का सबसे अच्छा स्रोत माना गया है। जिसमें आप एक ही टीवी में चैनल बदल कर कई कार्यक्रम का मजा ले सकते हैं। भले ही आज के समय में फिल्म देखने लोग थिएटर में जाते हों। लेकिन पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने का असली मजा घर बैठकर टीवी पर देखने को ही आता है।

इंटरनेट के इस युग में कई स्मार्टफोन आ गए हैं। इसके बाद मनोरंजन के लिए अधिकतर लोग टीवी ही देखते हैं। हालांकि वक्त के साथ टेलीविजन का रूप बदला है। अब मार्केट में में स्मार्ट टीवी बिकने लगे हैं। जोकि बेहतर क्वालिटी और फीचर्स के साथ हर रेट पर उपल्ब्ध हैं। आज हम देश की सबसे बेस्ट टीवी में से 5 स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे।

OnePlus 80 cm Y Series LED Smart TV

वनप्ल्स कंपनी के इस टीवी में 32 इंच की एलईडी स्क्रीन दी गई है। यह टीवी आपको 2 वेरिएंट Y1 और Y2 में मिल जाता है। इस टीवी में यूट्यूब, प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स समेत कई इंटरनेट ऐप्स चलते हैं। इसके अलावा इस टीवी में 1366x768 का रिजॉल्यूशन दिया गया है। कंपनी का ये टीवी एंड्राइड TV 9.0 और OnePlus कनेक्ट से साथ मिलता है। टीवी में और भी कई फीचर्स हैं।

OnePlus TV 65 Q2 Pro

वनप्लस के इस टीवी में वाई-फाई सपोर्ट है, जो Android TV पर बेस्ड OxygenPlay 2.0 पर काम करेगा। इसकी खास बात ये है कि इसे आप वनप्लस डिवाइसेस से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा टीवी में 65 इंच का QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। टीवी में 70 वॉट का 2.1 चैनल साउंडबार है। इस टीवी की पीक ब्राइटलेस 1200 Nits की है।

Redmi 80 cm Android LED TV

रेडमी के इस टीवी का लुक बहुत ही शानदा है। यह 32 इंच व 43 इंच की स्क्रीन के साइज में मिलता है। इसेक अलावा इसमें A+LED पैनल, विविड पिक्चर इंजन और अल्ट्रा ब्राइट की स्क्रीन का विकल्प के साथ मिलता है। इसके अंदर सभी इंटरनेट से चलने वाले ऐप्स सपोर्ट करते हैं। इसक टीवी को खरीदना एक अच्छा ऑप्शन होगा। इस स्मार्ट टीवी में 60 hertz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

इसके सिवा टीवी में 1366x768 का रिजॉल्यूशन दिया गया है। टीवी में 20 वॉट का पावरफुल स्टीरियो स्पीकर भी मिलता है। इसके साथ रेडमी के इस टीवी में डॉल्बी ऑडियो का शानदार फीचर्स भी मिलता है। आपको बता दें कि रेडमी के स्मार्टफोन की तरह ही इसे टीवी भी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं।

LG 80 cm HD Ready Smart TV

एलजी कंपनी के टीवी अपनी क्वालिटी और डिजाइन के लिए फेमस हैं। इस कंपनी के टीवी में कई ऐसे फीचर्स हैं जो कस्टमर को पसंद आते है। इसमें 1366x768 का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी में वाई-फाई की सुविधा भी कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी मिलता है। एलजी के इस टीवी में 10 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में 2 स्पीकर भी हैं।

Samsung 80 cm LED Smart Tv

सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच की स्क्रीन के साथ 43 इंच साइज का भी ऑप्शन है। इसमें कई फीचर्स ऐसे हैं जो ग्राहकों को बहुत पसंद आएंगे। यह टीवी एलईडी पैनल, प्योर कलर, स्लिम व स्चाइलिश डिजाइन के साथ मार्केट में मिलता है।

वहीं इस स्मार्ट टीवी में एचडी पिक्चर क्वालिटी मिलती है। आपको बता दें कि यह टीवी को यूजर ने 5 में से 4.3 की रेटिंग दी है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में 1366x768 का रिजॉल्यूशन और 60 hertz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

calender
02 March 2023, 04:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो