MS Word में सिर्फ प्लस और अंडरस्कोर बटन से डॉक्यूमेंट में कहीं भी ऐसे बनाएं टेबल

Microsoft word में रिज्यूमे बनाने के अलावा लोग टाइपिंग भी सीखते हैं। कई बार डाटा को सही तरीके से दिखाने के लिए इसमें टेबल बनाते हैं। MS Word में नए लोगों के लिए इसे बनाना काफी मुश्किल होता है। इसे केवल अंडरस्कोर और प्लस बटन से बना सकते हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
Microsoft word का इस्तेमाल घर दफ्तर और स्कूल कॉलेज के अलावा कई स्थानों पर होता है। कंप्यूटर या लैपटॉप खरीदने के बाद सबसे पहले लोग इसी सॉफ्टवेयर में टाइपिंग करना शुरू करते हैं। इसमें बहुत ही आसानी से रिज्यूमे बना सकते हैं। आमतौर पर लोग किसी डाटा को तैयार करने के लिए एक्सल का इस्तेमाल करते हैं। कई बार माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में भी इसकी जरूरत पड़ जाती है। इसमें केवल प्लस बटन और अंडरस्कोर के जरिए अपने अनुसार टेबल क्रिएट कर सकते हैं। 
 
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल की कब पड़ती है जरूरत
 
ज्यादातर लोग किसी भी डाटा को तैयार करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एक्सल का इस्तेमाल करते हैं। वहीं दूसरी तरफ वर्ल्ड में भी किसी चीज को सही तरीके से दर्शाने के लिए टेबल बनाते हैं। नए लोगों के लिए इसे इंसर्ट कर पाना काफी मुश्किल होता है। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों को इसके बारे में थोड़ी सी भी जानकारी हो, वह बहुत ही आसानी से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में भी टेबल बना लेते हैं। इसे अपने अनुसार बड़ा या छोटा भी कर सकते हैं।
 
अंडर स्कोर प्लस बटन से ऐसे बनाएं टेबल 
 
1. सिर्फ प्लस और अंडर स्कोर बटन का इस्तेमाल कर टेबल बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड ओपन करें।
2. इसमें एक ब्लैंक सीट को सिलेक्ट करें।
3. अब एक बार + और जितना बड़ा टेबल बनाना चाहते हैं उसके अनुसार अंडर स्कोर __ टाइप करें। 
4. ध्यान रहे कि टाइप करने के बाद यह (+_+__+) इस तरह दिखाई दे।
5. इसके बाद Enter बटन दबाएं।
6. अब आपके सामने एक टेबल बनकर तैयार हैं। इसमें अपने अनुसार कोई भी जानकारी ऐड करें।
 
केवल Enter बटन से टेबल को करें एडजस्ट 
 
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल को केवल ब्लैंक शीट ही नहीं बल्कि वर्ल्ड के बीच में भी क्रिएट कर सकते हैं। इसे अपने अनुसार कॉपी और पेस्ट कर कहीं भी एडजस्ट करना बेहद आसान है। इसके अलावा सिर्फ Enter बटन का इस्तेमाल कर इस टेबल को और भी बढ़ा कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार कॉलम बनाने के लिए प्लस और अंडरस्कोर बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे किसी और सॉफ्टवेयर पर ओपन करने के बाद भी आप साफ तौर पर टेबल देख सकेंगे।
calender
10 February 2023, 05:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो