रेडमी के यूजर्स के लिए खुशखबरी, 28 मार्च को लॉन्च होगा Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन

इस फोन की बैटरी की बात करें तो Redmi Note 12 Turbo में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। व

calender
26 March 2023, 01:35 PM IST

Redmi Upcoming Smartphone : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी अपनी अपने यूजर्स को एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी दे रही है। कंपनी मार्केट में लगातार नए फीचर्स और शानदार बैटरी बैकअप वाले फोन को लॉन्च कर रही है। हाल ही में रेडमी ने अपनी Redmi Note 12 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। अब आपको बता दें कि रेडमी ने अपने ग्राहकों को एक और नये स्मार्टफोन की सौगात देने की घोषणा की है।

मंगलवार 28 मार्च,2023 को रेडमी घरेलू मार्केट में अपना नया फोन पेश करने वाली है। रेडमी के Redmi Note 12 Turbo नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फोन में 6.67 इंच की डिस्पेल दी गई है। साथ में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+जेन 2 का प्रोसेसर दिया गया है। अगर आप नया फोन खरीने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार रेडमी के लॉन्च होने वाले फोन के बारे में जान सकते हैं। कंपनी के फोन हमेशा बेहतरीन बैटरी बैकअप के लिए जाने जात हैं।

Redmi Note 12 Turbo का लुक

रेडमी के इस स्मार्टफोन का लुक बहुत ही शानदार है। कंपनी के इसके डिजाइन को बहुत ही खास तरीके से डिजाइन किया है। Redmi Note 12 Turbo का डिजाइन काफी स्लीक है। वहीं इसका डायमेंसेंस iPhone 14 की तुलना में बहुत ही पतला है। यह फोन कम बेजल्स वाला है।

Redmi Note 12 Turbo का प्रोसेसर

रेडमी के इस फोन में नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के दावे के अनुसार Redmi Note 12 Turbo फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+जेन 2 का प्रोसेसर है। यह इस प्रोसेसर में आने वाला पहला फोन है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.91GHz की है। आपको बता दें कि यह एड्रेनो 725 GPU के साथ आता है। यह प्रोसेसर पुराने प्रोसेसर की मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा एफिशिएंट है।

Redmi Note 12 Turbo के स्पेसिफिकेशन

रेडमी के Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज से लैस किया जा है। इस फोन में 6.67 इंच की Full HD+OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट देती है। इस फोन की बैटरी की बात करें तो Redmi Note 12 Turbo में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। वहीं इस फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स भी धांसू दिया गया है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ऑडियो जैक सपोर्ट दिया जा सकता है।

Redmi Note 12 Turbo का कैमरा

रेडीम के इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा दिया गया है। रेडमी ने Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन का टीजर रिलीज किया था। टीजर के अनुसार इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। वहीं इसमें 2 ओर कैमरे दिए गए हैं। आपको बता दें कि इसके दूसरे कैमरे में एक अल्ट्रा-वाइड और एक मैक्रो लेंस हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में कैमरा सेंसर सहित LED फ्लैश मॉड्यूल भी है।

इससे पहले लॉन्च हुई Redmi Note 12 सीरीज

हाल ही में रेडमी ने Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro Plus 5G को ग्लोबल मार्केट में उतारा है। Redmi Note 12 Pro 5G फोन में 6GB RAM+128GB और 8GB RAM+256GB का ऑप्शन दिया गया है।

5000mAh की बैटरी है जो 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। Redmi Note 12 Pro फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आपको बता दें कि Redmi Note 12 Pro 5G में पावरफुल ड्यूल स्पीकर्स भी है।

calender
26 March 2023, 01:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो