जानिए BoAt Xtend Talk स्मार्टवॉच में क्या है खास?

आजकल लोगों में स्मार्टवॉच का काफी चलन हो गया है। आए दिन बाजारों में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच लॉन्च हो रही है। हर कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए शानदार फीचर्स से लेस स्मार्टवॉच को बाजारों में पेश कर रही है।

Vishal Rana
Vishal Rana

आजकल लोगों में स्मार्टवॉच का काफी चलन हो गया है। आए दिन बाजारों में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच लॉन्च हो रही है। हर कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए शानदार फीचर्स से लेस स्मार्टवॉच को बाजारों में पेश कर रही है। वहीं हाल ही में बोट ने भी भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। BoAt Xtend Talk के नाम से इस नई वॉच में कंपनी ने ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया है।

कंपनी कहती है कि इसको एकबार फुल चार्ज करने पर यह 8 दिन तक चल सकती है। Realme Watch3 और Noise ColorFit Pro 4 जैसी स्मार्टवॉच को यह टक्कर देगी। बात अगर इसकी डिस्प्ले की करे तो इसमें 1.69-इंच की एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ स्क्वायर डिस्प्ले मिलती है। IP68 वाटर-रेसिस्टेंट रेट इसको किया गया है। इसके अलावा वॉच में दाईं ओर नेविगेशन के लिए बटन भी दिया गया है।

BoAt Xtend Talk 150 से ज्यादा वॉच फेस देती है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते है। BoAt Xtend Talk में एलेक्सा के साथ एक एचडी स्पीकर भी मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 300mAh की बैटरी मिलती है।

जिसको लेकर कंपनी ने दावा किया है इसको एक बार फुल चार्ज करने पर यह 8 दिन तक चलेगी। इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन भी कंपनी दे रही है। जिनमें पिच ब्लैक, चेरी ब्लॉसम और टील ग्रीन कलर शामिल है। बात इस स्मार्टवॉच की कीमत की करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

calender
25 August 2022, 04:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो