भारत में इस दिन लॉन्च होगी Realme Watch 3 Pro

आज के समय में स्मार्टवॉच का क्रेज काफी बढ़ गया है। जिसको देखते हुए सभी कंपनियां एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच बाजारों में लेकर आ रही है। इसी कड़ी में आगे रियलमी भी अपनी नई स्मार्टवॉच लाने की तैयारी में है।

Vishal Rana
Vishal Rana

आज के समय में स्मार्टवॉच का क्रेज काफी बढ़ गया है। जिसको देखते हुए सभी कंपनियां एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच बाजारों में लेकर आ रही है। इसी कड़ी में आगे रियलमी भी अपनी नई स्मार्टवॉच लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि किस दिन वह भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Realme Watch 3 Pro को लॉन्च करेगी। 6 सितंबर को भारतीय बाजारों में Realme Watch 3 Pro दस्तक देगी।

कीमत के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नही मिल पाई है लेकिन जानकारी के मुताबिक कंपनी इसको 4 हजार रुपये से कम में ही लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टवॉच बहुत से कलर ऑप्शन के साथ आएगी। सीधे कलाई से कॉल प्राप्त करने के लिए कंपनी इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा भी दे सकती है। इस स्मार्टवॉच में बड़ी डिस्प्ले मिलेगी जिसकी बॉडी पतली होगी। साइड में किनारे पर आपको एक बटन मिलेगा।

वॉच में आपको माइक्रोफोन भी मिल सकता है। इससे पहले कंपनी ने भारत में Realme Watch 3 किया था जिसकी कीमत कंपनी ने 3,499 रुपये रखी थी। यह वॉच 3 100 से अधिक कस्टम वॉच फेस प्रदान करेगी और ये एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कम्पैटिबल है।

जानकारी के मुताबिक कंपनी Realme Watch 3 Pro को भारत में दोपहर को 12:30 बजे लॉन्च करेगी। यह स्मार्टवॉच Realme Watch 3 की अपडेट वर्जन होगी।

calender
31 August 2022, 03:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो