भारत में इन 6 बड़ी हस्तियों के पास है रोल्स रॉयस कुलिनन, जानिए कौन हैं इसमें शामिल

रोल्स-रॉयस कुलिनन में एसयूवी की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है। कीमत के हिसाब से इसमें कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसे खरीद पाना आम आदमी के बस की बात नहीं है। हमारे देश में ये केवल 6 बड़ी हस्तियों के पास ही है। इसमें बैठने के बाद बाहर की थोड़ी सी भी आवाज अंदर की तरफ नहीं जाती है।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
दुनिया की सबसे मशहूर कार ब्रांड निर्माताओं में से एक Rolls Royce है। इस कंपनी की ज्यादातर गाड़ियां अमीर वर्ग के लोग और सेलिब्रिटी के पास ही देखने को मिलती है। हमारे देश में भी केवल बड़ी-बड़ी हस्तियों के पास ही ये कारें हैं। कंपनी की ओर से साल 2018 में भारतीय बाजार में Rolls-Royce Cullinan को लॉन्च किया गया था। उस समय बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.95 करोड़ रुपये थी। इसे लॉन्च होने के बाद से ही भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश के कई अमीर और सेलिब्रिटी वर्ग के लोग इसे खरीद रहे थे। 
 
Rolls-Royce Cullinan सबसे महंगी एसयूवी कार है। इसमें बैठने के बाद लोगों को आरामदायक सीटें और अच्छे गुणवत्ता मिलती है। इसे केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किया गया था। ये 6.75-लीटर V12 पेट्रोल इंजन पर 571 PS की पावर और अधिकतम 850 Nm का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसमें 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। हमारे देश में ये केवल 6 मशहूर हस्तियों के पास ही है। यहां जानिए उन मशहूर हस्तियों में कौन लोग शामिल हैं।
 
अजय देवगन 
 
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 90s के समय से ही लोग उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों से पसंद करते आ रहे हैं। आज भी अजय देवगन कई फिल्मों में नजर आ जाते हैं। उनके पास भी एक Rolls-Royce Cullinan है। इस कंपनी की सबसे महंगी कार के अलावा भी उनके पास कई कलेक्शन उपलब्ध हैं। उनके घर में आपको BMW X7, BMW Z4, Mini Cooper, Land Rover और Range Rover देखने को मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं जो कार उन्हें पसंद नहीं होती है, वह उसे बेच भी देते हैं। उन्होंने एक बार Volvo XC90 को बेचा था।
 
अंबानी परिवार

अंबानी परिवार की गिनती दुनिया भर की अमीरों की लिस्ट में होती है। बीते कुछ वर्षों से मुकेश अंबानी लगातार टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। इस बिजनेसमैन परिवार के पास भी भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में बड़ी-बड़ी कंपनियों और बिजनेस के अलावा बंगलो और कारें उपलब्ध हैं। अंबानी परिवार के पास 3 Rolls-Royce Cullinan कार है। ये सुनहरे रंग, बैंगनी रंग और नीले रंग में है। इसके अलावा भी उनके गैराज में कई मशहूर कारें देखने को मिल जाती है। इनमें Ferrari Portofino, Lamborghini Aventador S Roadster, Ferrari 488 GTB, Ferrari 812 Superfast, Aston Martin DB11 शामिल है।
 
भूषण कुमार
 
T-series के अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक भूषण कुमार के पास भी Rolls Royce Cullinan है। बॉलीवुड की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी की लिस्ट में टी-सीरीज शामिल हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी सबसे अधिक सब्सक्राइबर  हैं। एक समय ऐसा था जब t-series को नंबर एक सब्सक्राइबर बनाने के लिए लोग ट्विटर पर ट्रेंड चल रहे थे। भूषण कुमार के पास रोल्स-रॉयस की जो कार है, उसका कलर वाइन रेड है। इसके अलावा उनके पास Bentley Flying Spur, Mercedes S500 Maybach और Ferrari 458 Italia भी है।
 
रुबेन सिंह
 
यूके में रहने वाले भारतीय मूल के बिजनेसमैन Reuben Singh के पास रोल्स-रॉयस कंपनी की बहुत सारी कारों की कलेक्शन है। उनके गैराज 15 से भी ज्यादा इस कंपनी के कारें देखने को मिल जाती है। इसके अलावा वे बुगाटी वेरॉन के भी मालिक हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके पास जिन कारों का कलेक्शन है उसे और आकर्षक बनाने के लिए माणिक, पन्ना और नीलम जैसे पत्थरों की तरह पेंट किया गया है।
 
अभिनी सोहन रॉय
 
Rolls Royce Cullinan कार केवल पुरुष सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि महिलाओं के पास भी है। इनमें सबसे मशहूर अमीर वर्ग की महिलाओं की लिस्ट में Abhini Sohan Roy शामिल है। इसे अन्य कार से अलग बनाने के लिए नीले रंग से कवर किया गया है। उनकी 25वीं सालगिरह पर उनके पति द्वारा इस कार को उपहार के रूप में दिया गया था। उनके पास Rolls Royce Cullinan की डिलीवरी 28 सितंबर 2018 को हुई थी।
 
युसुफ अली
 
लुलु ग्रुप के मालिक युसूफ अली हैं। उनकी गिनती अरबपतियों की लिस्ट में होती है। भारत ही नहीं बल्कि एशिया के कई बड़े-बड़े मॉल उनके नाम पर हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश में लुलु मॉल बनाया गया था। जो काफी विवादों में रहा। उन्होंने भारत में नहीं बल्कि दुबई में Rolls Royce Cullinan खरीदा था। जब वह भारत से दुबई में जाते हैं तब इस पर सवारी करते हैं। उनके पास जो कार है उसका रंग गहरा लाल है।
calender
21 March 2023, 04:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो